
IND vs AFG T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच 2010 से अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक चार पारियों में 200 या उससे अधिक रन बने हैं। इनमें तीन बार भारतीय बल्लेबाजों ने यह आंकड़ा पार किया, जबकि एक मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान दोनों ने 200 रन बनाए। इन तीन मैचों पर एक नजर डालते हैं।
3 नवंबर 2021 को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ 200 रन का आंकड़ा पार किया। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़े। राहुल ने 69 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने महज 47 गेंदों पर 11 चौकों-छक्कों की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली।
ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/sports/england-whitewash-pakistan-3-0-edgbaston-test-won-by-8-wickets/
भारत के बड़े स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 144 रन ही बना सकी। करीम जनत ने 42 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर किया, जबकि मोहम्मद नबी ने 35 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी सबसे सफल रहे और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। भारत ने यह मुकाबला 66 रन से जीत लिया।
इसके बाद 8 सितंबर 2022 को दुबई में खेले गए एशिया कप मुकाबले में भारत ने फिर 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए और विराट कोहली ने नाबाद 122 रन की यादगार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। इब्राहिम जादरान ने नाबाद 64 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 5 विकेट झटके और भारत ने 101 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
17 जनवरी 2024 को भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया। रोहित शर्मा की नाबाद 121 रन की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बना दिए। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां दोनों टीमों ने 16-16 रन बनाए और मैच दूसरे सुपर ओवर तक चला गया। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने 11 रन बनाए और अफगानिस्तान को सिर्फ 1 रन पर रोककर रोमांचक जीत दर्ज की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...