
बठिंडा: पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बठिंडा में यूथ रन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मैराथन में बड़ी संख्या में शहरवासियों और युवाओं ने हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री के OSD राजवीर सिंह घुम्मण हुए शामिल
कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के OSD राजवीर सिंह घुम्मण विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और नशे के खिलाफ युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
राजवीर सिंह घुम्मण ने दावा किया कि बठिंडा में करीब 20 हजार लोगों ने मैराथन में हिस्सा लेकर नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ दौड़ना पंजाब में सकारात्मक बदलाव की मिसाल है।
युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर
राजवीर सिंह घुम्मण ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो युवा सुबह पांच बजे मैदान में पहुंचकर दौड़ लगा रहा है, वह नशे की गिरफ्त में नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि बठिंडा की इस मैराथन में पंजाब के सकारात्मक और जीवंत स्वरूप की झलक देखने को मिली है। इस ऊर्जा और जागरूकता को आगे भी पूरे पंजाब में ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
📍 Location: Bathinda
मेष: दिन शुभ रहेगा...