Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला: पुराना बस स्टैंड में पुलिस की कार्रवाई, 10 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

September 13, 2026

शिमला: पुराना बस स्टैंड में पुलिस की कार्रवाई, 10 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला। नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस के विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पुराना बस स्टैंड शिमला स्थित एक कमरे की तलाशी के दौरान करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को स्पेशल सेल शिमला को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने पुराना बस स्टैंड स्थित एक कमरे में दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान कमरे में दो व्यक्ति मौजूद पाए गए। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (31) पुत्र जसपाल सिंह, निवासी अंबाला, हरियाणा और सुखवीर सिंह उर्फ सुखी (33) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे में लगे बैड के गद्दे के नीचे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। इसके अलावा सफेद रंग के पॉलिथीन लिफाफे से करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 120/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में नशे की सप्लाई और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर आगामी जांच जारी है।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें