Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने 6 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

September 15, 2026

पुलिस ने 6 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

संगरूर : जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अंधे कत्ल के मामले को महज 6 घंटे के अंदर ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले 1 मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार (खंजर) भी बरामद कर लिया है। मामले सबंधी जानकारी देने हेतू रखी गई प्रैस कान्फ्रैंस में बोलते हुए एसपी सुखअमृत सिंह ने बताया कि गांव जखेपल के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव कांतरों से जखेपल जाने वाली सड़क पर ड्रेन की पटरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है।

शव को देखकर साफ लग रहा था कि उसकी किसी तेजधार हथियार से हमला करके हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तुरंत धारा 103(1) बीएनएस के तहत थाना चीमा में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर 121 दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मामले सबंधी एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल (IPS) के दिशा-निर्देशों पर सीनियर पुलिस अधिकारियों और टेक्निकल इंटेलिजेंस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने बेहतरीन तालमेल और तकनीकी इनपुट्स की मदद से मात्र 6 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी हंबलवास (जखेपल) को गिरफतार करके आगली कार्यवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया खंजर भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच इस साल की शुरुआत में यानी 11 फरवरी 2026 को एक झगड़ा हुआ था।

उस समय आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी के खिलाफ मृतक लखविंदर सिंह उर्फ लाखा की शिकायत पर थाना धरमगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले में और भी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें