
नई दिल्ली : अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बाजू में खिंचाव के कारण एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह लेग स्पिन ऑलराऊंडर विपराज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एशियाई खेल 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, वरुण अनिश्चितकाल के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।
विपराज निगम और कुलदीप यादव के रूप में हमारे पास 2 विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में वैस्ट इंडीज के खिलाफ वन डे शृंखला खेलेंगे। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले 22 वर्षीय निगम ने अब तक लीग में 19 मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं। खिलाड़ी ने लंबे शॉट लगाने की अपनी काबिलियत का भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने IPL करियर में 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।