Last Updated: September 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़े बेटे को देख रो पड़ी मां

September 17, 2026

मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़े बेटे को देख रो पड़ी मां

Mother cries after seeing son : जालंधर। राह चलते व्यक्ति से कथित तौर पर मोबाइल फोन छीनने के मामले में पकड़े गए युवक का भावुक वीडियो सामने आया है। मौके पर पहुंची उसकी मां बेटे को समझाते हुए रो पड़ी। महिला ने बताया कि युवक के पिता की तीन-चार दिन पहले ही मृत्यु हुई है। वहीं, वीडियो में पुलिसकर्मी को पैसे दिए जाने के दावे के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।


बेटे को समझाते हुए मां ने कहा कि अगर उसे नशे के लिए पैसों की जरूरत थी, तो वह उससे पैसे मांग सकता था। मां की इस बात के बाद मौके का माहौल बेहद गमगीन हो गया। वायरल वीडियो में मां अपने बेटे को कथित तौर पर उसकी गलती समझाती और भविष्य में ऐसा कदम न उठाने की बात कहती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वीडियो में महिला द्वारा एक पुलिसकर्मी को पैसे दिए जाने का दावा भी सामने आ रहा है।

इस दावे के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, महिला ने पुलिसकर्मी को पैसे किस उद्देश्य से दिए और क्या यह किसी कार्रवाई या अन्य मामले से संबंधित था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा, मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है या नहीं, इस संबंध में भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें