mla-directs-early-completion-of-civic-works : अमृतसर। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, एडिशनल कमिश्नर जय इंद्र सिंह और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विधायक डॉ गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आने वाले दिनों में शुरू हो रहे विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्य समय अवधि के भीतर पूरे करवाए जाएं। उन्होंने सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर चार राडियल रोड , मल्टी स्टोरी आधुनिक कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड के प्रोजेक्ट के बारे में नगर निगम अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने इन दोनों प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने झब्बाल रोड पर स्थित कूड़े के डंप की बायोरेमेडीएशन करवाने के बारे में लगाएं गए टेंडर की समीक्षा भी की और कहा कि कूड़े की बायोरेमेडीएशन करवाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।
विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि रंगला पंजाब 2 शेष रहते विकास कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के रंगला पंजाब 3 के विकास कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करके वर्क आर्डर जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने निगम अधिकारियों को आदेश जारी किए की चल रहे सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विकास कार्य की टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करके विकास कार्य शुरू करवाए जाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...