मोगाः जंडियाला मोड़ पर आधी रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप में यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शॉकर और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से विदेशी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर में इरादा-ए-कत्ल और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना सदर की उप-चौकी जंडियाला के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह अपनी टीम के साथ जंडियाला मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फगवाड़ा की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर से लाइसेंस मांगा। इसके बाद बगल की सीट पर बैठे युवक मनी शॉकर से पहचान पत्र मांगा गया।
आरोप है कि आईडी निकालने के बहाने मनी शॉकर ने अचानक पिस्टल निकाल ली और पुलिस इंचार्ज पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते एसआई नरिंदर सिंह ने आरोपी की बाजू पकड़कर उसे झटका दिया। इसी दौरान पिस्टल से दो राउंड फायर हो गए, जो सामने स्थित राहुल राज स्पेशल नान ढाबा की दीवार में जा लगे।
पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत आरोपी को घेरकर पिस्टल कब्जे में ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना संबंधी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए खुलासा किए जाने की संभावना है।
📍 Location: जालंधर थाना सदर (जालंधर)
मेष: दिन शुभ रहेगा...