Group Demands Probe Into Chawla Case : जालंधर। अलायंस ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशन ने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले को लेकर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी से जवाब मांगा है। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज होने के करीब एक महीने बाद भी एसजीपीसी की ओर से मामले पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही की मांग की।
संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज होने के करीब एक महीने बाद भी एसजीपीसी अध्यक्ष की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। संगठन के कोऑर्डिनेटर सुखदेव सिंह फगवाड़ा ने कहा कि पुलिस को दिए महिला के बयानों और सामने आए वीडियो के अनुसार महिला ने चावला पर कई महीनों तक कथित रूप से शोषण करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...