Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लूः संविधान की प्रस्तावना पर गतिविधि श्रृंखला का शुभारंभ

September 22, 2026

कुल्लूः संविधान की प्रस्तावना पर गतिविधि श्रृंखला का शुभारंभ

कुल्लूः राजकीय महाविद्यालय पनारसा में संविधान की प्रस्तावना के विभिन्न शब्दों की सार्थकता और उनके मूल भाव को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज एक विशेष गतिविधि श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों को प्रस्तावना के अलग-अलग शब्द सौंपे गए हैं, जिन पर विद्यार्थी एवं प्राध्यापक रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को समझने और अभिव्यक्त करने का प्रयास करेंगे। यह श्रृंखला Student-Teacher Coordination Committee के समन्वय से आयोजित की जा रही है।

इस श्रृंखला की प्रथम गतिविधि हिंदी विभाग द्वारा ‘गणराज्य’ शब्द पर आयोजित की गई। विभाग के मार्गदर्शन में बी.ए. अंतिम वर्ष के हिंदी विषय के विद्यार्थियों ने ‘गणराज्य’ की अवधारणा पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने गणराज्य के अर्थ, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों की भूमिका को सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रस्तुति में प्राचार्य, समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। हिंदी विभाग द्वारा की गई यह पहल संविधान की प्रस्तावना को केवल पढ़ने तक सीमित न रखकर उसे रचनात्मक अभिव्यक्ति और विद्यार्थियों के अनुभव से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें