Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Oil की जमीन और धालीवाल एन्क्लेव फेज-2 को लेकर गरमाया मामला, निगम कमिश्नर बोले- नियमों के तहत होगी कार्रवाई

September 23, 2026

Indian Oil की जमीन और धालीवाल एन्क्लेव फेज-2 को लेकर गरमाया मामला, निगम कमिश्नर बोले- नियमों के तहत होगी कार्रवाई

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

जालंधर: गांव लाधेवाली स्थित रिहायशी कॉलोनी धालीवाल एन्क्लेव फेज-2 को लेकर एमटीपी की कार्रवाई और सीएलयू मंजूरी पर सवाल खड़े हुए हैं। परदीप सिंह की ओर से उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत नंबर PB/LOUT/JUC/JALAN/1478 के जरिए शिकायत दी गई है। इसमें हाउस नंबर 220 और विभिन्न खसरा नंबरों वाली जमीन के प्रस्तावित कॉलोनी प्रोजेक्ट की मंजूरी से पहले पूरे रिकॉर्ड और मौके की स्थिति की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि राजस्व रिकॉर्ड और मौके की नाप-जोख के अनुसार मौजूदा रास्ता करीब 2 करम (11 फीट) चौड़ा है। आरोप है कि इसे 4 करम तक चौड़ा करने के लिए करीब 2 करम जमीन नगर निगम को ट्रांसफर की गई है। यह लेन-देन सेल डीड नंबर 2025/26/186/1/14856, दिनांक 28 जनवरी 2026 के तहत बताया गया है।

वहीं Indian Oil Corporation Limited की जमीन में मौजूद पाइपलाइन और कॉलोनी विकास को लेकर उठे सवालों पर नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित ऑयल पीएसयू की गाइडलाइंस और सुरक्षा हिदायतों को प्राथमिकता दी जाती है। जमीन छोड़ने या ओपन स्पेस का कोई एक तय पैमाना नहीं होता, बल्कि यह कॉलोनी के आकार और केस के अनुसार निर्धारित होता है। संबंधित मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत में तथ्य सामने आते हैं तो इसकी जांच करवाई जाएगी और काम नियमों के दायरे में ही होगा।

📍 Location: जालंधर नगर निगम (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें