Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेलों में भारत नया कीर्तिमान बनाएगा, खिलाड़ियों की उपलब्धि देश के लिए गर्व की बात: सांसद अशोक मित्तल

September 23, 2026

खेलों में भारत नया कीर्तिमान बनाएगा, खिलाड़ियों की उपलब्धि देश के लिए गर्व की बात: सांसद अशोक मित्तल

जालंधर: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू हुए एशियाई खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की ओर से 503 खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल में 246 सहयोगी स्टाफ और 19 दल अधिकारी भी शामिल हैं।

एशियाई खेलों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर यूनिवर्सिटी के संचालक एवं राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि इस बार एशियाई खेलों में LPU के 58 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं।

अशोक मित्तल ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 8 पदक हासिल किए हैं, जिनमें एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इनमें से 5 सिल्वर मेडल LPU के खिलाड़ियों ने जीते हैं। उन्होंने इसे यूनिवर्सिटी और देश के लिए गर्व की बात बताया।

मित्तल ने कहा कि इससे पहले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भी LPU के विद्यार्थी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना भी जरूरी है। LPU खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी जापान में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और देश खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। विदेश में भारतीय खिलाड़ियों के पदक जीतने और राष्ट्रगान बजने तथा तिरंगा लहराने से हर भारतीय का गौरव बढ़ता है।

📍 Location: एलपीयू फगवाड़ा (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें