Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: वोटिंग मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

September 23, 2026

जालंधर: वोटिंग मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

जालंधर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बुधवार को जिला स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स स्थित EVM वेयरहाउस में निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने वहां रखी वोटिंग मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मशीनों की सुरक्षा और निर्धारित नियमों के तहत उनके रख-रखाव को लेकर जानकारी हासिल की।

वरजीत वालिया ने वेयरहाउस में लगाए गए CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन यंत्रों, लॉग बुक में दर्ज एंट्री तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि EVM की सुरक्षा और देखभाल को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनकी ओर से उठाए गए बिंदुओं को सुना। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए EVM के सुरक्षित रख-रखाव और निगरानी व्यवस्था का प्रभावी होना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (जनरल) वरुण कुमार, चुनाव तहसीलदार डॉ. दीपक राज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

📍 Location: वेयरहाउस (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें