Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने दबुर्जी में घर-घर पहुंचकर बताए ‘मान सरकार के मुनाफे

September 23, 2026

विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने दबुर्जी में घर-घर पहुंचकर बताए ‘मान सरकार के मुनाफे

अमृतसर: विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज हलके के गांव दबुर्जी में घर-घर पहुंचकर लोगों को ‘मान के मुनाफे’ योजना के तहत पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर लोगों से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से परिवारों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मान के मुनाफे’ के तहत एक आम पंजाबी परिवार को विभिन्न सरकारी सुविधाओं के माध्यम से वार्षिक लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री माताएं-बेटियां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 और 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, सरकारी स्कूलों में फीस, किताबों और वर्दियों की सुविधा, मुफ्त राशन, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त इलाज एवं दवाइयां तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार को इन लाभों की वार्षिक कीमत करीब 1.82 लाख रुपये से अधिक बनती है।

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि इसके अलावा कृषि ट्यूबवेलों के लिए मुफ्त बिजली, अनुसूचित जाति के परिवारों को वित्तीय सहायता और आशीर्वाद योजना के तहत वित्तीय सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी लोगों को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के घरेलू खर्च को कम करना तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, राशन और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकार की सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 36 के पार्षद अशोक कुमार, डॉ. दलजीत गब्बर, साबी शाह, बलवंत सिंह, बिंदर सिंह, रविंदर और मैडम बलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें