Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रसूलपुर कलां में घर-घर पहुंचे मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., लोगों को बताईं कल्याणकारी योजनाएं

September 23, 2026

रसूलपुर कलां में घर-घर पहुंचे मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., लोगों को बताईं कल्याणकारी योजनाएं

जंडियाला गुरु/अमृतसर: लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आज विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव रसूलपुर कलां में ‘मुनाफे मान दे’ अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को पंजाब सरकार द्वारा लागू की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने गांव के 454 लाभार्थी परिवारों को ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत बनाए गए स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए।

इस अवसर पर श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू करके राज्यवासियों को आर्थिक राहत और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली की सुविधा से 90 प्रतिशत से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा माताओं-बेटियों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत परिवारों को 10 लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से लाभार्थी परिवार सरकारी अस्पतालों तथा योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। योजना संबंधी सहायता के लिए 104 हेल्पलाइन की सुविधा भी उपलब्ध है।

श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज करवाते समय आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें