Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बमियाल सरकारी स्कूल में 78 लाख रुपए से बने 6 नए क्लास रूम का किया उद्घाटन

September 24, 2026

बमियाल सरकारी स्कूल में 78 लाख रुपए से बने 6 नए क्लास रूम का किया उद्घाटन

पठानकोट/सरना/बमियाल : पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बुधवार को बमियाल स्थित सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में करीब 78 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए छह नए क्लास रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित कमरों को स्कूल को समर्पित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कमलदीप कौर, स्कूल के प्रिंसिपल राम पाल गुप्ता, ब्लॉक समिति बमियाल के चेयरमैन धर्मपाल सिंह, बमियाल के सरपंच मनीष गुप्ता, चक्क के सरपंच अमित, डॉ. विंदर सिंह, पंच राज कुमार, बूटा राम, बिशन दास, प्रदीप सिंह, तारी रो राम सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्कूल स्टाफ और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि बमियाल स्कूल में छह नए क्लास रूम बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्मित क्लास रूम स्कूल को समर्पित करते हुए बमियाल के लोगों, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें