Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पतंजलि उत्पादों में मिलावट के दावों पर बरसे बाबा रामदेव: कहा- ‘दोष साबित हो तो चौराहे पर दे दो फांसी’

September 24, 2026

पतंजलि उत्पादों में मिलावट के दावों पर बरसे बाबा रामदेव: कहा- ‘दोष साबित हो तो चौराहे पर दे दो फांसी’

नई दिल्ली : पतंजलि उत्पादों की गुणवत्ता और मिलावट के आरोपों के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यदि पतंजलि के किसी उत्पाद में मिलावट साबित हो जाए तो उन्हें चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट को सबसे बड़ा सामाजिक और धार्मिक पाप बताते हुए इसके खिलाफ चीन की तर्ज पर सख्त कानून की वकालत की।

विदेशी सर्जरी के दावों का किया खंडन

प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान रामदेव ने उन दावों को खारिज किया कि वह दूसरों को आयुर्वेद अपनाने की सलाह देते हैं, जबकि खुद विदेश में सर्जरी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी कोई सर्जरी नहीं कराई। उन्होंने पतंजलि के घी की गुणवत्ता पर भी जोर देते हुए किसी भी स्वतंत्र लैब से इसकी जांच कराने की बात कही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें