Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरसी से लौट रहे युवक और उसके बुआ के लड़के पर हमला, 5 लोगों के खिलाफ केस

September 25, 2026

बरसी से लौट रहे युवक और उसके बुआ के लड़के पर हमला, 5 लोगों के खिलाफ केस

मोगा: थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव कृष्णपुरा कलां में मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सूरज साहनी पुत्र गोपाल साहनी निवासी कृष्णपुरा कलां ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे वह अपने भुआ के लड़के राजा चौधरी पुत्र बजरंगी चौधरी के साथ गांव में आयोजित एक बरसी से वापस अपने घर आ रहा था।

शिकायत के अनुसार रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और दोनों के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें चोटें पहुंचाईं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के बाद शिकायतकर्ता और राजा चौधरी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगे के उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदकोट रेफर किया गया।

पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार मामले में मन्नू पुत्र अज्ञात निवासी जलालाबाद पूर्वी, हनी पुत्र जीत गोहिया, जसकरण सिंह पुत्र जगराज़ सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह तथा घुला पुत्र काला सिंह निवासी कृष्णपुरा कलां के नाम सामने आए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को घुलाआदि के साथ मामूली बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। पुलिस इसी विवाद को घटना की पृष्ठभूमि मानकर जांच कर रही है।
मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक बलजिंदर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, घटना के कारण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

📍 Location: धर्मकोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें