Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

60.80 लाख से बने सरकारी स्कूल की नई इमारत का उद्घाटन

September 25, 2026

60.80 लाख से बने सरकारी स्कूल की नई इमारत का उद्घाटन

ETO Inaugurates New School Building : अमृतसर। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नंबर-1 लड़के की 60.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई इमारत का उद्घाटन किया। नई इमारत में 7 कमरे, शौचालय और इंटरलॉक टाइलों का कार्य करवाया गया है।

इस अवसर पर अकाल पुरख के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ भी करवाया गया। इस अवसर पर श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी के तहत जिला अमृतसर के ब्लॉक जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल की नई इमारत का निर्माण 60.80 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि पी.आई.डी.बी. योजना के तहत प्राप्त निधियों से स्कूल की नई इमारत का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। नई इमारत में 7 नए कमरे, शौचालय और इंटरलॉक टाइलों का कार्य करवाया गया है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आधुनिक और सुविधाजनक स्कूल भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें