Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाबा सोढल मेले में पहुंचे राज्यपाल, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

September 25, 2026

बाबा सोढल मेले में पहुंचे राज्यपाल, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Governor Kataria Visits Baba Sodal Temple : जालंधर। श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में आयोजित प्रसिद्ध मेले में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे और बाबा सोढल के दरबार में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मेले की शुरुआत से पहले आयोजित पूजा में भी हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी के इंतजाम किए हैं। इस दौरान मंदिर के चेयरमैन शीतल विज सहित कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। श्री सिद्ध बाबा सोढल का मेला हर साल अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होता है। इसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर बाबा सोढल का आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। प्रशासन की ओर से मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ भीड़ पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर का इतिहास करीब 300 वर्ष पुराना माना जाता है। मान्यता के अनुसार, यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु बाबा को रोट और अन्य प्रसाद चढ़ाते हैं। मेले से जुड़ी एक खास परंपरा के अनुसार बाबा सोढल को चढ़ाया गया प्रसाद घर की बेटी ही ग्रहण करती है। बेटी के पति और बच्चों को यह प्रसाद देने की परंपरा नहीं है।

समय के साथ यह मेला किसी एक परिवार या बिरादरी तक सीमित न रहकर पूरे समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें