Youth Congress Protests Over SIR : कुल्लू। SIR और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढालपुर स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की दीवार पर नारे लिखे और कुछ समय के लिए परिसर के भीतर भी पहुंच गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें बाहर निकाला। युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
पहले तो कार्यकर्ताओं के द्वारा दीवार पर चुनाव आयोग के साथ चोर आयोग लिखा गया और थोड़ी ही देर में कार्यकर्ता दफ्तर के भीतर घुस गए। वहां पर भी उनके द्वारा चोर आयोग लिखा गया। ऐसे में सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंचे और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बाहर निकल गया।
जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के प्रभारी तरुण ठाकुर ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं और वह अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में देशभर में कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी मांगा जा रहा है। आज भाजपा हर राज्य में वोट चोरी कर रही है और एसआईआर के बहाने कई युवाओं के वोट भी खत्म किया जा रहे हैं।
ऐसे में युवा कांग्रेस इस प्रकरण का विरोध करती है और मांग करती है की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जल्द लिया जाए। वही केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का भी युवा कांग्रेस के द्वारा लगातार विरोध किया जाएगा।