Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की अहम कड़ी, 100 पद भरने की प्रक्रिया शुरू

September 25, 2026

फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की अहम कड़ी, 100 पद भरने की प्रक्रिया शुरू

HP Begins Recruitment for Pharmacist Posts : शिमला। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर होटल मरीना में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मरीजों को सुरक्षित और सही दवा उपलब्ध करवाने में फार्मासिस्ट अहम जिम्मेदारी निभाते हैं।

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है। *मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ के हजारों पद भरे* अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के हजारों पद भरे जा चुके हैं तथा अभी भी सैकड़ों पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों के पदोन्नति चैनल को विकसित करने के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयासों से सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हुई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और बेहतर मरीज देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मेडिकल एवं पैरामेडिकल पदों को भरने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। *फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी : डॉ. गोपाल बेरी* निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। मरीजों को दवाएं उपलब्ध करवाने तथा उनके सही उपयोग के संबंध में जानकारी देने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान फार्मासिस्टों के सहयोग से प्रदेश ने वैक्सीनेशन के क्षेत्र में देशभर में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 100 फार्मासिस्टों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अतिरिक्त बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। डॉ. बेरी ने बताया कि प्रदेश में 200 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उप निदेशक फार्मासिस्ट के पद की प्रक्रिया का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।

इसके साथ ही कुछ जिलों में मुख्य फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद सृजित करने का मामला भी सरकार को भेजा गया है। *फार्मेसी क्षेत्र के विकास पर किया विचार-विमर्श* कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी क्षेत्र के विकास, फार्मासिस्टों के कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने फार्मासिस्ट समुदाय की विभिन्न आवश्यकताओं, पेशेवर हितों तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारियों को लेकर अपने विचार साझा किए। विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गुणवत्तापूर्ण दवा सेवाएं उपलब्ध करवाने में उनके योगदान को रेखांकित करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें