Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

टिप्पर के नीचे घुसी कार, युवक की मौत

September 25, 2026

टिप्पर के नीचे घुसी कार, युवक की मौत

Car Crashes Into Tipper, Man Killed : मोगा। फिरोजपुर रोड पर गांव घल कलां के पास शुक्रवार को कार और टिप्पर की भीषण आमने-सामने टक्कर में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टिप्पर के नीचे जा घुसी। मृतक लुधियाना का रहने वाला था और फरीदकोट अपनी पत्नी को लेने जा रहा था।

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार टिप्पर के नीचे जा घुसी। मिली जानकारी के अनुसार संदीप सिंह अपनी कार में लुधियाना से फरीदकोट की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल से पत्नी को लेने के लिए फरीदकोट जा रहा था। जब वह गांव घल कलां के पास पहुंचा तो सड़क के एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक टिप्पर के साथ उसकी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार टिप्पर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार चला रहे संदीप सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें