Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंडियाला गुरु से तीर्थ यात्रा बस रवाना

September 25, 2026

जंडियाला गुरु से तीर्थ यात्रा बस रवाना

Pilgrimage Bus Flagged Off from Amritsar : अमृतसर। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु के गांव वडाला जौहड़ से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और माता श्री नैना देवी मंदिर के दर्शन करेंगे।

इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और माता श्री नैना देवी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के लोगों को बहुत बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से लोग पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं और सरकार को आशीर्वाद दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीमों की व्यवस्था भी की जाती है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, खाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा प्रबंध पंजाब सरकार द्वारा किया जाता है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपने पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के ‘श्रवण पुत्र’ का फर्ज निभाया है और लोगों को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए यह विशेष पहल की है। इस अवसर पर गांव वडाला जौहड़ की संगत ने पवित्र गुरुधामों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें