Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हार्दिक नई इंजरी का शिकार; ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वन डे सीरीज

September 27, 2026

हार्दिक नई इंजरी का शिकार; ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वन डे सीरीज

नई दिल्ली: लंबे समय से चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराऊंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्तूबर से होने वाली वन डे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हार्दिक अब नई इंजरी की चपेट में आ गए हैं। ‘क्रिकबज’ की खबर के अनुसार, हार्दिक का न्यूजीलैंड में होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में खेल पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

हार्दिक को ‘शिन’ (पिंडली या पैर के निचले हिस्से की हड्डी में दर्द और सूजन) इंजरी हुई है। हार्दिक को खेल से दूर रहते हुए मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। रिहैबिलिटेशन (ठीक होने की प्रकिया) के दौरान उन्हें बार-बार चोटों का सामना करना पड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें