Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s horoscope 27 Sept 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? मेष को सफलता, सिंह को लाभ, वृश्चिक-मीन को सावधानी की जरूरत

September 27, 2026

Today’s horoscope 27 Sept 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? मेष को सफलता, सिंह को लाभ, वृश्चिक-मीन को सावधानी की जरूरत

Today’s horoscope 27 Sept 2026: मेष – शिक्षा एवं प्रतियोगिता की दिशा में सफलता, कारोबार-व्यापार में लाभ का योग, अपना काम करने की ओर रुझान, सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति।

वृषभ
बने बनाए कार्यों में रुकावट, वाद-विवाद की आशंका, प्रियजनों से किसी बात पर मतभेद की आशंका, मनवांछित सफलता प्राप्त होने से तनाव कुछ कम होगा, व्यय की अधिकता।

मिथुन
बनाई गई योजना को बदल कर काम शुरु करेंगे, सेहत में पर्याप्त सुधार, कर्ज की अदायगी का प्रयास सफल, बिना कारण खर्च होने से असंतोष, परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव।

कर्क
कारोबार बढ़ाने और नई योजना पर काम में तेजी, साथी कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा, जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खर्च करने की स्थिति, मंगल यात्रा पर जाने का सुअवसर।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 27 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

सिंह
कारोबार में लाभ का योग, शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में कामयाबी, आपसी बैर-विरोध में कमी, निजी जीवन में नई उपलब्धि प्राप्त, दोस्तों की सलाह से कारोबार में कामयाबी।

कन्या
व्यापार में पैसे का निवेश होगा, काम करने की क्षमता में वृद्धि, सुसंदेश की प्राप्ति, परोपकार में खुशी और संतोष का आभास, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, बड़ों की सलाह पर लाभ।

तुला
सेहत में सुधार से मन प्रसन्न, पारिवारिक जीवन में किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, व्यापार कारोबार में नवपरिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, परोपकार करने की ओर रुझान।

वृश्चिक
विचारित योजनाओं पर काम में देरी, आर्थिक तौर पर स्थिति निराशाजनक, परिवार में अनावश्यक खर्च, विरोधियों का वर्चस्व, जोखिम से नुक्सान, धन के आगमन में बाधा।

ये भी पढ़ें- एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई: PM MODI

धनु
लम्बे समय से चली आ रही समस्या के समाधान में आपका फैसला लाभकारी, यश-मान प्रतिष्ठा से संबंधित काम पूरा, भोग-विलास की ओर रुझान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता।

मकर
उन्नति का अवसर प्राप्त, किसी के माध्यम से समस्याएं सुलझने ओर, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रूझान, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क का अच्छा परिणाम मिलेगा।

कुंभ
धर्म-कर्म से सम्बंधित काम पूरा, आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में सफलता, कार्यरूप में परिणिति, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास असफल।

मीन
ग्रह दशा प्रतिकूल, मनचाही सिद्धि की पूर्ति में रुकावट, बड़ों की सलाह हितकर, वाद- विवाद से मन परेशान, पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर मनमुटाव।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें