Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर एयरपोर्ट पर मनाया विश्व पर्यटन दिवस

September 27, 2026

अमृतसर एयरपोर्ट पर मनाया विश्व पर्यटन दिवस

World Tourism Day Celebrated at Airport : अमृतसर। श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर यात्रियों के स्वागत और पर्यटन जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रियों का तिलक व पुष्पों से स्वागत किया गया, जबकि पंजाबी भांगड़ा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगारंग बना दिया।

कार्यक्रम का आयोजन विमानपत्तन निदेशक श्री अनिरुद्ध कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया। हवाईअड्डे पर यात्रियों का स्वागत पारंपरिक रूप से तिलक एवं पुष्पों के साथ किया गया। इस अवसर पर यात्रियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें Little Lions Punjabi Bhangra Academy द्वारा मनमोहक पंजाबी भांगड़ा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने हवाईअड्डे के वातावरण को उत्साह और पंजाबी संस्कृति की जीवंतता से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा हवाईअड्डे पर विश्व पर्यटन दिवस के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ अमृतसर को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रोत्साहित करना भी रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में प्रचालन विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हवाईअड्डे पर यात्रियों के लिए सुखद, स्वागतपूर्ण एवं यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं।

श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन, अमृतसर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें