Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 28 Sept 2026: 18 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

September 28, 2026

Today weather 28 Sept 2026: 18 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

Today weather 28 Sept 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिल रही है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 28 सितंबर को देश के 18 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में भी बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें- Today horoscope 28 Sept 2026: आज के दिन ये राशियां रहें सावधान, करना पड़ सकता है तनाव का सामना

 

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का खतरा भी बताया गया है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत के संकेत
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बारिश से राज्य में 50 से अधिक लोगों की मौत की बात सामने आई है। हालांकि, 28 सितंबर को मौसम में बदलाव के संकेत हैं और राज्य में बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- बैंक कर्मचारियों की 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टली, IBA-UFBU में बनी सहमति

 

बिहार में 1 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का दौर
बिहार में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य में आज या आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।

दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश संभव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 29 सितंबर को दिल्ली में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।

पंजाब के 13 जिलों में बारिश की संभावना
पंजाब में भी मौसम करवट ले सकता है। 28 सितंबर को राज्य के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, तरनतारन, रूपनगर, मोहाली, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और बरनाला शामिल हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें