Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर: सो रहे आठ लोगों पर गिरी कच्चे मकान की दीवार, 4 लोगों की हालत गंभीर

September 28, 2026

कानपुर: सो रहे आठ लोगों पर गिरी कच्चे मकान की दीवार, 4 लोगों की हालत गंभीर

नेशनल डेस्क: कानपुर के कैधा नयापुरवा गांव में लगातार बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। दीवार के ऊपर पड़े छप्पर के नीचे आठ लोग सो रहे थे। ये सभी आठ लोग दीवार के मलबे में दब गए। गांव के लोगों ने सभी लोगों को सीएचसी अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने 4 लोगों की हालत गंभीर बताकर उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया।

कैधा नयापुरवा गांव निवासी मुन्ना सिंह अपनी पत्नी रमाकांती, बेटे दीपक, शुभम ,रौनक, बेटी अंजली, रिंकी और पिंकी के साथ रहता है। उनका मकान कच्चा है। सभी रविवार रात वह कोठरी से सटे छप्पर के नीचे परिवार के साथ सोए हुए थे। सोमवार करीब 3 बजे कोठरी की दीवार गिर गई और उसके मलबे के नीचे सभी दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाल कर कल्याणपुर सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्ना सिंह,पत्नी रमाकांती बेटी अंजली और बेटा शुभम की हालत गंभीर बताई और उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी अन्य को हल्की चोटें ही आई थी, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें