Two Arrested With 211 Intoxicant Pills : मोगा। नशे के खिलाफ अभियान के तहत मोगा पुलिस ने धर्मकोट और अजीतवाल थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को कुल 211 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, धर्मकोट क्षेत्र से 115 और अजीतवाल से 96 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना अजितवाल पुलिस ने दाना मंडी अजितवाल से 96 नशीली गोलियों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को थाना धर्मकोट की पुलिस टीम एसआई वीरपाल कौर के नेतृत्व में इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव टूटगढ़ में एक व्यक्ति नशीली गोलियों के साथ घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 115 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान चमकौर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव टूटगढ़ के रूप में बताई है। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना धर्मकोट में मामला दर्ज किया गया। इसी तरह थाना अजीतवाल पुलिस ने भी नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगसीर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी धूड़ीके को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 9:20 बजे एएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दाना मंडी अजितवाल में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली, जिसके दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग की 96 नशीली गोलियां बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों के पास नशीली गोलियां कहां से आईं और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...