Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति के लाहौल-स्पीति दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी; 3 दिन पर्यटन गतिविधियां रहेंगी बंद

September 29, 2026

राष्ट्रपति के लाहौल-स्पीति दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी; 3 दिन पर्यटन गतिविधियां रहेंगी बंद

शिमला/कुल्लू : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 7 अक्तूबर को प्रस्तावित लाहौल-स्पीति दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अटल टनल नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन ने नॉर्थ पोर्टल और आसपास के क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से ‘नो ड्रोन/मानवरहित हवाई क्षेत्र’ घोषित कर दिया है। अब इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन अथवा मानवरहित हवाई उपकरण के संचालन पर रोक रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी किरण भड़ाना की ओर से जारी आदेश के अनुसार नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में 5 से 7 अक्तूबर तक जिपलाइन, रिवर राफ्टिंग समेत अन्य पर्यटन गतिविधियां बंद रहेंगी।

क्षेत्र में संचालित विक्रेताओं और पर्यटन संचालकों को भी इन तीन दिनों के दौरान गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में स्थान घेरकर बैठे सभी विक्रेताओं और संबंधित लोगों को अपनी अस्थायी अथवा स्थायी व्यवस्थाएं हटाने के निर्देश दिए हैं। आवंटित या कब्जे वाले स्थानों को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से खाली करना होगा।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति, वन विभाग, एसडीएम केलांग और तहसीलदार लाहौल को सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रखने को कहा गया है। ज िला प्रशासन ने स्थानीय लोगों, विक्रेताओं और पर्यटन संचालकों से आदेशों का पालन करते हुए राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें