जालंधर: फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों का काफी बवाल चल रहा है। हालांकि अब मामला शांत हो गया है। दरअसल, एलपीयू में वायरल मैसेज के बाद छात्रों में भारी रोष के कारण आगजनी और दुकानों में लूट की घटनाएं सामने आई। जहां उपद्रवियों ने ना केवल आगजनी और तोड़फोड़ को अंजाम दिया, बल्कि इस बीच उन्होंने एलपीयू में बने मॉल और दुकानों में लूटपाट भी की।
सोशल मीडिया पर लूटपाट से जुड़ी घटना के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि प्रदर्शन की आड़ में लूट करना क्या छात्रों के काम हैं? जहां एक ओर कुछ यूजर्स छात्रों पर आरोप मड़ रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने यह काम आउटसाइडर्स का बताया है। इन वीडियो में उपद्रवी और छात्र कैंपस के अंदर बने हुए यूनि-मॉल की दुकानों में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, जूते और खाने-पीने का सामान चोरी करते नजर आ रहे हैं। पीएस-5 से लेकर महंगे लैपटॉप और इलेक्ट्राॉनिक गैजेटस पर भी प्रदर्शनकारियों ने हाथ साफ किया।
सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो के शोर में आवाजें आ रही हैं। इस बीच वीडियो में कुछ लोग बेफिक्री से जूतों की दुकानों में अपने साइज का जूता तक ढूंढते नजर आए। एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में प्रदर्शनकारी कहते नजर आया- भैया, आपने आई-फोन 14 देखा क्या?
मामले को लेकर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि घटना के दौरान पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। विर्क ने कहा कि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक, घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर किसी छात्रा के साथ रेप हुआ था या नहीं। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और एसआईटी गठित करते मामले की जांच की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...