Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत 1 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय खेलों का उद्घाटन

September 29, 2026

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत 1 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय खेलों का उद्घाटन

फरीदकोट: पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026 (सीजन-4)’ के तहत फरीदकोट में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट राहुल चाबा के मार्गदर्शन में होने वाली ये प्रतियोगिताएं 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक चलेंगी।

प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समारोह 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नेहरू स्टेडियम, फरीदकोट के बास्केटबॉल ग्राउंड में होगा। हलका विधायक गुरदित्त सिंह सेखों बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह ने दी।

कई खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल स्मैशिंग, वॉलीबॉल शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग और शतरंज के मुकाबले विभिन्न आयु वर्गों में करवाए जाएंगे।

इन खेलों में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 के अलावा 21-30, 31-40, 41-50, 51-60, 61-70 और 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

इन खेलों के भी होंगे मुकाबले

कबड्डी सर्कल, कबड्डी नेशनल, हैंडबॉल, गतका, वेटलिफ्टिंग, तैराकी, हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, कुश्ती, जूडो और किक बॉक्सिंग के मुकाबले अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 और 31-40 आयु वर्ग में करवाए जाएंगे।

वहीं पावरलिफ्टिंग के मुकाबले अंडर-17, अंडर-21, 21-30 और 31-40 आयु वर्ग में होंगे। टेनिस बॉल क्रिकेट के मुकाबले ओपन वर्ग में करवाए जाएंगे, जिसमें 14 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

लड़कियों और लड़कों के मुकाबले अलग-अलग दिनों में

उद्घाटन समारोह में सभी खेलों के विभिन्न आयु वर्गों के लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगी। इसके बाद 1 और 2 अक्टूबर को लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले करवाए जाएंगे, जबकि 3 से 5 अक्टूबर तक लड़कों के खेल मुकाबले होंगे।

खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन भोजन और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई है। खेलों के संचालन के लिए गेम कन्वीनर और अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। उन्होंने खिलाड़ियों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण पूरा करने की अपील की।

📍 Location: Faridkot (Faridkot)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें