अमृतसर: पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा खेलां वतन पंजाब दियां-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 28 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। इन खेलों के तीसरे दिन आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी सर्कल स्टाइल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, रोलर स्केटिंग, शतरंज, तीरंदाजी, फुटबॉल, हैंडबॉल और किक बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए गए। उन्होंने बताया कि इन खेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।
वॉलीबॉल (लड़कियां)
वॉलीबॉल के शूटिंग एवं स्मैशिंग मुकाबले स्कूल ऑफ एमिनेंस, मॉल रोड में आयोजित किए गए। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबलों में स्कूल ऑफ एमिनेंस, मॉल रोड की टीम ने पहला, खालसा कॉलेज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने दूसरा तथा बी.के. जीनियस स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बास्केटबॉल (लड़के)
बास्केटबॉल के जिला स्तरीय मुकाबले डी.ए.वी. कॉम्प्लेक्स, अमृतसर में करवाए गए। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, बसंत एवेन्यू की टीम ने पहला, स्प्रिंग डेल स्कूल की टीम ने दूसरा तथा सीनियर स्टडी-2 स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कबड्डी सर्कल स्टाइल
कबड्डी सर्कल स्टाइल के लड़के एवं लड़कियों के मुकाबले मेरिटोरियस स्कूल, अमृतसर में आयोजित किए गए। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में गांव खियाला स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहला, गांव खिलचियां स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने दूसरा तथा मेरिटोरियस स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हैंडबॉल
हैंडबॉल के जिला स्तरीय मुकाबले गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में करवाए गए। अंडर-14 लड़कों के वर्ग में स्कूल ऑफ एमिनेंस, छेहरटा की टीम ने पहला, खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने दूसरा तथा श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, नवा पिंड की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने पहला, खालसा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा तथा श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, नवा पिंड की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खो-खो
खो-खो की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं मेरिटोरियस स्कूल, अमृतसर में जारी हैं। अंडर-14 लड़कियों के टूर्नामेंट में टीम रईया ने पहला, जंडियाला ब्लॉक की टीम ने दूसरा तथा ब्लॉक तरसिक्का की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स
एथलेटिक्स के लड़के एवं लड़कियों के जिला स्तरीय मुकाबले खालसा कॉलेज, अमृतसर में आयोजित किए गए। अंडर-17 लड़कियों के 400 मीटर हर्डल्स मुकाबले में मजीठा की हरगुनप्रीत कौर ने पहला, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की मानवी ने दूसरा तथा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की ही पीहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंडर-17 लड़कों के 110 मीटर हर्डल्स मुकाबले में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के युवराज सिंह ने पहला, रईया के प्रभशरण सिंह ने दूसरा तथा हरशा छीना के नील नाहर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय खेलों के शेष मुकाबले भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...