Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल के नेतृत्व में सनौर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का भव्य स्वागत

September 29, 2026

बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल के नेतृत्व में सनौर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का भव्य स्वागत

पटियाला : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब को नशामुक्त बनाने और नशे के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का आज ऐतिहासिक सनौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के हलका इंचार्ज बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सनौर हलके के विभिन्न मंडलों से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर महारानी परनीत कौर ने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पंजाब में 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर चुकी है। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने वाली इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया और समाज के हर वर्ग की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल ने कहा कि सनौर की ऐतिहासिक धरती पर ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का स्वागत करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि “भाजपा का नारा—नशा मिटाना सारा!” के संकल्प के साथ चलाई जा रही यह मुहिम युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों, योद्धाओं और मेहनतकश किसानों की धरती है। पंजाब की मेहनत, बहादुरी और चढ़दी कला वाली पहचान को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश हलके के गांवों और घरों तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है।

चहल ने कहा कि “मोदी की गारंटी” को सुरक्षित और नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रयास केवल नशे की सप्लाई रोकने तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए बेहतर उपचार, पुनर्वास और सहायता की व्यवस्था के साथ युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार तथा खेलों की बेहतर सुविधाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल और रोजगार की दिशा में लगाकर उनके लिए सकारात्मक अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने पंजाबवासियों से अपील की कि नशे के खिलाफ जागरूकता को किसी एक दिन या एक यात्रा तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर सामाजिक अभियान का रूप दिया जाए।

इस अवसर पर महारानी परनीत कौर, पूर्व मंत्री, भारत सरकार; सुरेश कश्यप, सांसद राज्यसभा; सतनाम सिंह संधू, सांसद राज्यसभा; अनिल सरीन, महासचिव, भाजपा पंजाब; बीबा जय इंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा पंजाब; दयाल सिंह सोढ़ी, भाजपा पंजाब; तथा जसपाल सिंह गगरौली, जिला अध्यक्ष, भाजपा पटियाला नॉर्थ सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जसपाल सिंह गगरौली ने कहा कि सनौर हलके में ‘नशा मुक्त पंजाब’ का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और इस अभियान को लोगों की भागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरमीत सिंह ठुकराल, जिला सचिव संदीप शर्मा, कार्यालय प्रभारी वरिंदर सिंह, जिला महासचिव रमेश लांबा तथा जिला महासचिव प्रदीप नंदा सहित पूरी जिला टीम और सनौर हलके के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इसके अलावा सनौर मंडल अध्यक्ष तीरथ सिंह, देवीगढ़ मंडल अध्यक्ष निर्मल जुल्कां, बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष राजिंदर शर्मा, भांखड़ मंडल अध्यक्ष जस्सी गुज्जर, बलबेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, घड़ाम मंडल अध्यक्ष जसविंदर कुमार शर्मा तथा दौनकलां मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनमोल बैंस सहित सभी मंडल अध्यक्षों और उनकी टीमों ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के दौरान सनौर हलके के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें