नालागढ़ : नालागढ़ के दयोली गांव में मिली संदिग्ध ग्रेनेडनुमा वस्तु को पंजाब से आई बम निरोधक टीम ने अपने कब्जे में इसे क्षेत्र से दूर नदी किनारे ब्लास्ट करके डिस्पोज किया गया। एसपी बद्दी विनोद कुमार ने कहा कि अभी जांच जारी है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था। मामले में मंगलवार को दो आरोपियों जिनमें मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ पुत्र प्यारा, निवासी गांव माजरा, डाकघर बरूणा, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया गया था।
इसके पश्चात बुधवार को आरोपी की पत्नी किरना को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलवा पुलिस ने इस मामले में सलीम, राजू खान और इरफान को गिरफ्तार किया है। मामले के आरोपी व उसके परिवार वालों से इस संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने पांच दिन का रिमांड पर भेज दिया है।
दोनों पक्षों में पुराना जमीनी विवाद:
पुलिस के अनुसार लड़ाई की वजह दोनों दोनों पक्षों में पुराना लेन-देन और जमीनी विवाद है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद वस्तु वास्तव में ग्रेनेड है या कोई अन्य विस्फोटक सामग्री। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध वस्तु वहां कैसे पहुंची। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसका दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद से कोई संबंध है या नहीं। वस्तु की वास्तविक प्रकृति विशेषज्ञ जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं, इस संवेदनशील मामले में नालागढ़ पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...