Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता का दिया संदेश

October 2, 2026

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता का दिया संदेश

Students Raise Awareness on Waste Management : जालंधर। यूथ फुटबॉल क्लब के सहयोग से सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी सह-शिक्षा स्कूल के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता और ठोस-तरल कूड़ा प्रबंधन का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव स्तर पर कूड़ा प्रबंधन सुविधाओं का दौरा किया और गीले-सूखे कूड़े को अलग करने, खाद बनाने, रीसाइक्लिंग, सुरक्षित निपटान तथा गंदे पानी के उचित प्रबंधन की जानकारी हासिल की।

रैली के दौरान विद्यार्थियों की ओर से गांव स्तर पर ठोस कूड़ा प्रबंधन और तरल कूड़ा प्रबंधन की प्रक्रिया सुविधाओं का दौरा किया गया। इस मौके पर अधिकारियों द्वारा शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कूड़ा प्रबंधन संबंधी मैकेनिकल विधि, कूड़ा अलग करने के साधनों, गीले और सूखे कूड़े से खाद बनाने, रीसाइक्लिंग प्रोटोकॉल, सुरक्षित निपटान विधियों और अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखने के लिए गंदे पानी के सुचारू निपटान के बारे में जानकारी दी गई।

इस बातचीत के सत्र ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण और इधर-उधर कूड़ा फेंकने के नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए रोजाना साफ-सफाई की आदतों को अपनाने की अपील की गई। इस मौके पर अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता राजदूत बनकर कूड़े को अलग करने और अपने परिवारों व पड़ोसियों को वातावरण को साफ-सुथरा व स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर सेवा शर्मा, सी.डी.एस. (सैनीटेशन) गगनदीप सिंह वालिया, ए.एस.डी.ओ., डी.डब्ल्यू.एस.एस. जालंधर और यूथ फुटबॉल क्लब से जसप्रीत कौर के अलावा स्कूल प्रिंसिपल और अध्यापक भी मौजूद थे। प्रोग्राम के दौरान सैनीटेशन अभ्यासों में नौजवानों के व्यवहार में आई तब्दीली की जरूरत पर जोर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें