IND Vs WI 3rd ODI: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने अंशुल कंबोज को पदार्पण का मौका दिया है। उन्हें चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में लिया गया था। मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव करके कीसी कार्टी की जगह ज्वेल एंड्रयू को अंतिम एकादश में रखा है। भारत श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे है।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss & will bat first in the 3️⃣rd #INDvWI ODI.
Updates ▶️ https://t.co/PhSJSbvW7C@mflone_ pic.twitter.com/f0koOT51EG
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: जॉन कैम्पबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जायडन सील्स, विटेल लॉज।
मेष: दिन शुभ रहेगा...