Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव डगरू में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल : MLA अमनदीप कौर अरोड़ा

October 4, 2026

गांव डगरू में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल : MLA अमनदीप कौर अरोड़ा

मोगा: मोगा जिले के गांव डगरू में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब हलके के नामी परिवार स्वर्गीय सरदार अमर सिंह बराड़ फैक्टरी वालों के परिवार से संबंधित सरदार बलविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह जस्सा, सुखदेव सिंह और गुरतेज सिंह अपने साथियों सहित कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सभी नए साथियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गांवों के विकास और लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। गांव डगरू के विकास के लिए किए गए वादों को पूरा करते हुए 12 लाख रुपये का चेक गांव की टीम को सौंपा गया।

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के लोग जिस विश्वास के साथ आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं, वह पार्टी की विकास नीतियों के प्रति उनके भरोसे को दशार्ता है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए परिवारों और उनके साथियों ने पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं, कार्यकतार्ओं और गांववासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। नए सदस्यों का पार्टी नेताओं द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें संगठन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें