Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बास्केटबॉल अंडर-21 (लड़के) मुकाबले में दोआबा खालसा सेंटर की टीम ने हासिल किया पहला स्थान

October 5, 2026

बास्केटबॉल अंडर-21 (लड़के) मुकाबले में दोआबा खालसा सेंटर की टीम ने हासिल किया पहला स्थान

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 ’ के तहत रविवार को हुए जिला स्तरीय खेल मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने खेल मुकाबलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फुटबॉल अंडर-21 (लड़कियां) फाइनल में समराए जंडियाला फुटबॉल अकादमी ने पहला और स्किलर फुटबॉल अकादमी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

21 से 30 साल पुरुष वर्ग में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी ने पहला, ट्रिनिटी कॉलेज, जालंधर ने दूसरा और शंकर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 पुरुष मुकाबले में संत बाबा भाग सिंह फुटबॉल अकादमी पहले, रुड़कां कलां की टीम दूसरे और नकोदर की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूडो 31 से 40 साल महिला 73 किलो भार वर्ग में अंजली शर्मा पहले स्थान पर रही। जबकि लवलीन अख्तर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 78 किलो भार वर्ग मुकाबले में संगीता पहले और मनदीप कौर दूसरे स्थान पर रही।

70 किलो भार वर्ग में जूही ने पहला और परमजीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 (लड़कियां) 70 किलो भार वर्ग में आरुषी नंदा ने पहला और मनीजा खातून ने दूसरा स्थान हासिल किया। 78 किलो भार वर्ग में परणजप्रीत कौर पहले और तनवीर अख्तर दूसरे स्थान पर रही।  अंडर-21 पुरुष 55 किलो भार वर्ग में मोहित शर्मा ने पहला, अर्जन ने दूसरा और मनकीरत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बास्केटबॉल अंडर-21 (लड़के) में दोआबा खालसा सेंटर की टीम पहले और लेवल इलाइट की टीम दूसरे स्थान पर रही। 21 से 30 साल (लड़के) मुकाबले में पीएपी क्लब ने पहला, खालसा कॉलेज ने दूसरा और डेविएट की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 (लड़कियां) मुकाबले में एच.एम.वी. की टीम ने पहला, एस.डी. कॉलेज की टीम ने दूसरा और हंस राज स्टेडियम की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्रिकेट मुकाबलों में आदर्श नगर स्कूल की टीम पहले, आदर्श नगर क्लब की टीम दूसरे और सरकारी क्रिकेट सेंटर, लाडोवाली रोड तीसरे स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें