Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

5 विधानसभा और 1 लोकसभा की सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानें किन सीटों पर हो रहे है चुनाव

October 6, 2026

5 विधानसभा और 1 लोकसभा की सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानें किन सीटों पर हो रहे है चुनाव

By-elections: दो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के अलावा पुडुचेरी में थट्टनचावडी और असम में नागांव लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।

चुनाव आयोग के एक बयान के मुताबिक, असम की नागांव संसदीय सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी।

पश्चिम बंगाल में मौजूदा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के कारण नंदीग्राम विधानसभा सीट पर और आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई रेजीनगर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में गरज-चमक का अलर्ट

 

हुमायूं कबीर ने डाला वोट
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर ने सोमपारा-1 ग्राम पंचायत कार्यालय में अपना वोट डाला।

64 लोगों को किया गिरफ्तार
मतदान करने पहुंचे हुमायूं कबीर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह वोटिंग नहीं है। पुलिस गड़बड़ी कर रही है। पुलिस आम वोटरों को खुलेआम परेशान कर रही है। पिछले दो महीनों से वे मुस्लिम वोटरों पर जुल्म कर रहे हैं और उन्होंने 64 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से सभी मुस्लिम हैं। सुवेंदु अधिकारी सबसे ऊंचे संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें हटाया जाना चाहिए।”

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार हसिरानी रथ के लिए पैदल मार्च निकाला। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो अधिकारी के पूर्व सहयोगी थे और विधानसभा चुनाव में जीत के कुछ समय बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 6 Oct 2026: करियर, धन और सेहत के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

 

22 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव
तमिलनाडु में विधानसभा के उपचुनाव मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी के थट्टनचावडी निर्वाचन क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है। धारापुरम में 320 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान के लिए मतदाता लाइन में लगे हुए हैं। उपचुनाव के लिए 3,500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 2.23 लाख योग्य मतदाता हैं, जबकि 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

EVM और VVPAT का इस्तेमाल
चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि उसने उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपीएटी का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपीएटी उपलब्ध कराए गए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं कि इन मशीनों की मदद से मतदान सुचारू रूप से हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें