Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य खंड करसोग की 13 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, 8 अक्टूबर को होगी सम्मानित

October 6, 2026

स्वास्थ्य खंड करसोग की 13 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, 8 अक्टूबर को होगी सम्मानित

करसोगः स्वास्थ्य खंड करसोग की 13 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2025 के लिए जिला स्तरीय सत्यापन समिति द्वारा टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया है। अब इन पंचायतों को इनके प्रदर्शन के आधार पर गोल्ड, सिल्वर और ब्राॅन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

टीबी मुक्त घोषित की गई 13 पंचायतों में ग्राम पंचायत परलोग, बालीधार, सवांमाहू, काओ, बगैला, मतेहल, चैरीधार, लोअर करसोग, मशोग, सेरी, चुराग, कलाशन और मेंडी शामिल हैं। इनमें ग्राम पंचायत परलोग और बालीधार को गोल्ड मेडल, सवांमाहू, काओ, बगैला और मतेहल को सिल्वर मेडल तथा चैरीधार, लोअर करसोग, मशोग, सेरी, चुराग, कलाशन और मेहंडी को ब्राॅन्ज मेडल प्रदान किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सरकार के टीबी मुक्त पंचायत अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर टीबी के मामलों की समय पर पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना है। पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से टीबी के मामलों की पहचान, उपचार और रोगियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है।

8 अक्तूबर को होगा सम्मान समारोह

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डाॅ. गोपाल चौहान ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित करने के लिए 8 अक्तूबर, 2026 को खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय करसोग के सम्मेलन कक्ष में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में एसडीएम करसोग द्वारा सभी चयनित पंचायतों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी पंचायतों के प्रधानों से समारोह में उपस्थित होकर पुरस्कार प्राप्त करने का आग्रह किया गया है और पंचायत प्रतिनिधियों से टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें