Kurukshetra to Hold Selection : कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 में कुरुक्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका देने के लिए विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। 12 से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग खेलों के ट्रायल निर्धारित स्थानों पर होंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।
इस प्रतियोगिता में जिला कुरुक्षेत्र की ओर से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के चयन के लिए विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे है।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों एवं खेल विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर 2026 को तीरंदाजी के ट्रायल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रात: 9 बजे होंगे।
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, रोईंग, स्विमिंग, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, वुशु और फुटबॉल के लिए ट्रायल 12 अक्टूबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में सुबह 8 और 9 बजे तथा साइकिलिंग का ट्रायल सुबह 6 बजे कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार टेनिस के लिए ट्रायल 12 अक्टूबर को जिमखाना क्लब सेक्टर-7 में सुबह 8 बजे होंगे। कुश्ती लडक़ों के लिए चयन ट्रायल 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कुश्ती हॉल उमरी और कुश्ती लड़कियों के ट्रायल 12 अक्टूबर को सुबह सायं 5.30 बजे गुरु नानक सीनियर सैकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में होंगे। इसी प्रकार थ्रोबॉल, बेसबॉल, क्रिकेट, कायाकिंग एवं कैनोइंग, फेंसिंग, नेटबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस तथा ताइक्वांडो खेलों के चयन ट्रायल चलेगा।
ये आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में 13 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से होंगे। हॉकी के लिए चयन ट्रायल 14 अक्टूबर को मारकंडेश्वर स्टेडियम शाहबाद में सुबह 9 बजे और जिम्रास्टिक के लिए ट्रायल 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में होंगे। इसी प्रकार कराटे के लिए चयन ट्रायल 15 अक्टूबर को सुबह 7 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक खिलाडिय़ों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने संबंधित खेल के निर्धारित स्थान, तिथि एवं रिपोर्टिंग समय पर समय से पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लें। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान आदि के मूल पहचान पत्र व छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाडिय़ों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...