फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मंगलवार को अनाज मंडी सरहिंद में चल रही धान की सरकारी खरीद का जायजा लिया। उन्होंने गांव खेड़ा के किसान गुरसेवक सिंह की फसल की खरीद करवाते हुए संबंधित अधिकारियों को खरीदी गई फसल की अदायगी 24 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डा. सोना थिंद और सरहिंद मार्कीट कमेटी के चेयरमैन अमरिंदर सिंह मंडोफल भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक पंजाब की मंडियों में 6.30 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है, जबकि विभिन्न खरीद एजैंसियों द्वारा 5.70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,461 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अब तक खरीदे गए धान के लिए 781 करोड़ रुपए की अदायगी किसानों के खातों में की जा चुकी है। कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में धान की सुचारू खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय पूल के लिए पंजाब को मिले 180 लाख मीट्रिक टन धान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बारदाने की 5 लाख गांठें उपलब्ध हैं, जबकि खरीद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 42,786 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा पहले ही मंजूर की जा चुकी है। इस अवसर पर एडवोकेट कंवरवीर सिंह राय, हलका यूथ प्रधान दिलप्रीत भट्टी, हलका संगठन इंचार्ज मोहित सूद, सरपंच सतनाम सिंह खरौड़ा, सतवीर जल्ला, कुलविंदर डेरा, बलजिंदर काका, संदीप सिंह भल्लमाजरा, तरसेम उप्पल, राजेश उप्पल, सतीश लटौर, एफएसओ केवल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...