Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाना GRP के ASI को गोली मारने की जिम्मेदारी खालिस्तान संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली

October 7, 2026

थाना GRP के ASI को गोली मारने की जिम्मेदारी खालिस्तान संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली

अमृतसर : महानगर में एक बार फिर से पुलिस मुलाजिम पर जानलेवा हमला हुआ है। सीमावर्ती कस्बा अजनाला के गांव जगदेव कला में रेलवे पुलिस के एएसआई को गोली मारने का मामला सामने आया है। एएसआई को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अजनाला में दाखिल करवाया गया है। पहले इस मामले को घरेलू विवाद के साथ जोड़कर देखा जा रहा था मगर एक बार फिर से यह मामला भी आतंकवादी हमला निकला है।

आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान द्वारा इस मामले की भी जिम्मेदारी ली गई है इससे पहले पंजाब पुलिस के 3 अधिकारियों पर हमला हो चुका है इनमें से 2 की मौत हो गई थी और एक घायल हुआ था इसकी भी जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान द्वारा ली गई थी। दूसरी तरफ डीजीपी ला एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा अमृतसर पहुंचे।

उन्होंने सिविल अस्पताल अजनाला में दाखिल सुखचैन सिंह का हाल-चाल पूछा उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सुखचैन सिंह के साथ खड़ा है। इसके बाद उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने हमलावरो का रूट ट्रैक कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में जो भी शामिल है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके बाद उन्होंने मौका एक वारदात का जायजा लिया।

इस दौरान आईजी बार्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी अमृतसर देहाती कवलप्रीत सिंह चाहल, डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सुखचैन सिंह निवासी गांव जगदेव खुर्द ने पुलिस को बताया है कि वह जीआरपी में तैनात है। सुखचैन सिंह ने शक जाहिर किया है कि उस पर हमला उसकी भाभी द्वारा करवाया गया है। उसकी भाभी ने उसके भाई की हत्या कर दी थी। यह केस अब अदालत में चल रहा है।

जल्द ही फैसला आने वाला है। मगर अब सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन द्वारा जिम्मेदारी की पोस्ट डाली गई है। इस पोस्ट की सच्चाई को पुख्ता करते हुए सुखचैन सिंह द्वारा मोटरसाइकिल पर घर जाते समय की बनाई गई वीडियो और उसे गोली मारने तक की वीडियो का जिकर किया गया है जिससे जाहिर है के यह मामला भी आतंकवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह सभी एंगल पर जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें