जालंधर: हल्का कैंट के सोफी पिंड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मंदिर के प्रधान हरजींदर भट्टी ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के प्रधान एवं वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट शक्ति नगर के चेयरमैन विपन सभरवाल साथियों सहित शामिल हुए। प्रधान हरजींदर भट्टी ने उनका सरोपे डालकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विपन सभरवाल ने भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर आयोजित किए जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में सुबह 8 से 10 बजे तक वाल्मीकि सत्संग होगा, जबकि सुबह 10 बजे विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ और दोपहर 1 बजे लंगर लगाया जाएगा।
18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे संत समाज की अगुवाई में प्राचीन अली मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए विशाल बस यात्रा रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे अली मोहल्ला से भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 26 अक्टूबर की रात 8 बजे शक्ति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में भव्य समागम एवं दीपमाला का आयोजन होगा।
उत्सव कमेटी के महामंत्री जतिंदर निक्का ने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज उनके आराध्य हैं और उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार घर-घर तक किया जाना चाहिए। हरजींदर भट्टी ने सभी कार्यक्रमों में सोफी पिंड की संगत की भागीदारी का भरोसा दिया।
इस मौके पर सुभाष सोंधी, राजीव गोरा, अश्विनी भट्टी, लखन अटवाल, सुरिंदर पाल, सुखविंदर, राकेश कुमार, सूरज, राजा कुमार, मोनिका रानी, प्रीति रानी, रेखा रानी, पूजा रानी, सोमा रानी, आनंद बैंस, रमन गिल, चेतन नाहर, अभी सभरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
📍 Location: जालंधर कैंट (जालंधर)
मेष: दिन शुभ रहेगा...