नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाने और पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
श्री नाना पाटेकरजी हांचे अभिनयातले वेगळेपण, तीव्रता आनी प्रभावी व्यक्तिमत्त्व हे थोड्याच कलाकारां कडेन आशिल्ले. नाना पाटेकर हाणी आपल्या दरेका भुमिकेंत तुस्त करपासारकी भौमुखी प्रतिभा आनी सृजनशीलताय हाडली तशेच आमकां पिळग्यान पिळग्यो याद उरतली, अशी पात्रां तांणी सिनेमामळार साकारली. उक्त्या आनी सरळ विचारांचो व्यक्ती म्हूण तांची वळख आशिल्ली. आपल्याक जे दिसता ते विचार नाना पाटेकर स्पष्टपणान परगटायील्ले.
हिंदी आनी मराठी सिनेमांत नाना पाटेकर हांचें योगदान, भौव मोलादीक आशिल्लें. तांच्या मरणाक लागून, जाल्ले रितेपण कोणूच भरून काडपाक शकना. तांचे कुटुंब, इश्ट आनी असंख्य चाहत्यांच्या दु:खात आमी तांचे वांगडा आसात. ॐ शांति.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बहुत कम अभिनेताओं में नाना पाटेकर जी जैसी अभिनय की गहराई, विशिष्टता और प्रभावशाली मौजूदगी देखने को मिलती है। उन्होंने अपनी हर भूमिका में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता दिखाई तथा ऐसे किरदार निभाए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहे जाते थे। उन्होंने कहा कि पाटेकर जिन बातों पर विश्वास करते थे, उन्हें खुलकर कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। मोदी ने कहा, ”हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर जी का योगदान अतुलनीय था। उनके निधन से गहरा खालीपन पैदा हुआ है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...