जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की ओर से जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा श्री राम चौक से शुरू हुई।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक अविनाश चंद्र कलेर, दिनेश ढल्ल, सुभाष सूद, रमन पब्बी, सुशील शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि मोदी का यह संदेश कि सीखने की ललक उनकी सबसे बड़ी शक्ति रही, हर कार्यकर्ता को निरंतर सीखने और चुनौतियों से प्रेरणा लेने की प्रेरणा देता है।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहनत, लगन और कर्मयोग से करोड़ों देशवासियों का विश्वास तथा लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते हैं। उनका जीवन बताता है कि दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विकसित भारत का संकल्प देश के करोड़ों नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का साझा संकल्प है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
📍 Location: श्री राम चौक (जालंधर)
मेष: दिन शुभ रहेगा...