नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली में मेट्रो सेवाओं पर भी पाबंदियां लगने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजधानी में 23 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
CJP यह प्रदर्शन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर करने वाली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। राजधानी मंं 23 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से 57 मेट्रो स्टेशनों को 10 अक्टूबर को बंद रखने की सिफारिश भी की है। ऐसे में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले मेट्रो सेवाओं से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द
प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। रेलवे के एक आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली उन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचना था।
इस फैसले से दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश से राजधानी पहुंचने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
बिहार से दिल्ली आने वाली चार ट्रेनें रद्द
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल के DRM के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पटना और आसपास के इलाकों से 9 अक्टूबर को रवाना होकर 10 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रद्द की गई ट्रेनों में तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।
बनारस से दिल्ली आने वाली दो ट्रेनें भी रद्द
बनारस से नई दिल्ली आने वाली दो ट्रेनों को भी रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें शिवगंगा एक्सप्रेस और सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ट्रेनों को 9 अक्टूबर को बनारस से रवाना होना था और 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचना था। ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी पहले ही जांच लेनी चाहिए।
रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची
-तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309)
राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन 9 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे रवाना होने वाली थी। ट्रेन के 10 अक्टूबर को सुबह 7:40 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था।
-संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393)
राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन 9 अक्टूबर को शाम 7:20 बजे चलने वाली थी। इसके 10 अक्टूबर को सुबह 7:55 बजे दिल्ली पहुंचने का समय तय था।
-मगध एक्सप्रेस (20801)
इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होने वाली थी। इसके 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था।
-अमृत भारत एक्सप्रेस (22361)
राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन 9 अक्टूबर को शाम 7:50 बजे रवाना होने वाली थी। ट्रेन के 10 अक्टूबर को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचने का समय तय था।
-शिवगंगा एक्सप्रेस (12559)
बनारस से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रात 10:15 बजे रवाना होने वाली थी। इसके 10 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था।
-सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581)
बनारस से नई दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन 9 अक्टूबर को रात 11:10 बजे चलने वाली थी। इसके 10 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे दिल्ली पहुंचने का समय तय था।
घर से निकलने से पहले जरूर जांचें ट्रेन की स्थिति
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण ट्रेनों के रद्द होने और मेट्रो सेवाओं पर पाबंदियों की संभावना को देखते हुए यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रेलवे यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांच लेना चाहिए। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। वहीं, मेट्रो से सफर करने वाले यात्री भी संबंधित स्टेशनों और सेवाओं के बारे में जारी होने वाले आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...