
Mini-Truck Overturns After Bus Collision on Gill Bypass : लुधियाना। गिल बाईपास के पास एक मिनी-ट्रक (‘छोटा हाथी’) को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और उसे काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने पर मिनी-ट्रक चालक ने भी ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बस में सवार यात्री भी सुरक्षित बताए गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...